बिंदुखत्ता: गौला से आ रहा डंपर घर में घुसा, महिला गंभीर रूप से घायल, वाहन भी चपेट में आए
लालकुआं। बिंदुखत्ता में बृहस्पतिवार दोपहर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गौला नदी से उपखनिज लेकर आ रहा एक बेकाबू डंपर कार्की तिराहे के पास एक ग्रामीण के घर में घुस गया। इस दौरान बाजार से लौट रही महिला उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक टुकटुक और बाइक को भी नुकसान पहुंचा।
घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। डंपर (संख्या यूके 04 सीबी 2420) मोहन कांडपाल के मकान में जा घुसा। इसी दौरान बाजार से अपने घर लौट रही घोड़ानाला निवासी रेखा कोहली डंपर की चपेट में आ गईं। उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से हल्द्वानी भेजा गया है।
डंपर की टक्कर से मकान की दीवार ढह गई और वहां खड़े एक टुकटुक व बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार क्षतिग्रस्त डंपर तेज रफ्तार से चलते हैं और सड़क पर रेता-बजरी फैलाते हैं, जिससे आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों पर सख्ती की मांग की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित