हल्दूचौड़: सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, दूध लेकर लौट रहे 77 वर्षीय बुजुर्ग की कैंटर की टक्कर से मौत
लालकुआं। हल्दूचौड़ क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार वाहन ने एक परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। दूध लेकर घर लौट रहे 77 वर्षीय बुजुर्ग को सड़क पार करते समय दूध से भरे कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।
जानकारी के अनुसार, पेशकारपुर निवासी हरीश चंदोला (77) पुत्र भोला दत्त रोज की तरह guruvar सुबह दूध लेकर अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि सवारिया बैंक्वेट हॉल के सामने सड़क पार करते समय तेज रफ्तार दूध का कैंटर उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हरीश चंदोला की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हरीश चंदोला अपने पीछे चार बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कैंटर को कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक कार्रवाई के तहत चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की भी पड़ताल कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (30 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरें बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री धामी को सौंपा ज्ञापन
बड़ी खबर! आज हल्द्वानी पहुंचेंगे सीएम धामी, क्रीड़ा विश्वविद्यालय के शिलान्यास से लेकर उद्योग जगत से संवाद तक कई कार्यक्रम…