हल्दूचौड़ में ‘एच.डी. स्पोर्ट्स एंड फिटनेस एकेडमी’ का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा आधुनिक ट्रेनिंग का नया प्लेटफॉर्म
लालकुआं। क्षेत्र के हल्दूचौड़ स्थित गंगापुर कब्डवाल में खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘एच.डी. स्पोर्ट्स एंड फिटनेस एकेडमी’ का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

अकादमी का उद्घाटन सांसद अजय भट्ट और विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज के दौर में युवाओं के लिए खेल और फिटनेस बेहद जरूरी हैं, और इस तरह की आधुनिक सुविधाओं से लैस एकेडमी क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं को बेहतर मंच प्रदान करेगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों के माध्यम से अपने भविष्य को संवारें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।
अकादमी के संचालक त्रिलोचन कबडवाल ने सभी अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है, ताकि वे खेल और फिटनेस के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। मुख्य कोच सूरज ने जानकारी दी कि एकेडमी में आधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञ प्रशिक्षण के माध्यम से खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का, उमेश शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, सेंचुरी पेपर मिल के महाप्रबंधक नरेश चंद्रा, हेम दुर्गापाल, संध्या डालाकोटी, दया किशन जोशी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को नशे से दूर रखने जैसे मुद्दों पर भी जोर दिया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी