हिमांशु पांडे अध्यक्ष एवं खुशी मेहता कोषाध्यक्ष निर्वाचित, मोहन कुड़ाई ने दी शुभकामनाएं
हल्दूचौड़। लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के दौरान हिमांशु पांडे के अध्यक्ष तथा खुशी मेहता के कोषाध्यक्ष निर्वाचित होने पर सामाजिक कार्यकर्ता मोहन कुड़ाई ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
मोहन कुड़ाई ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्रसंघ विद्यार्थियों की समस्याओं एवं हितों को उचित मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि हिमांशु पांडे एवं खुशी मेहता छात्र-छात्राओं के हितों को प्राथमिकता देते हुए महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण एवं विकास से जुड़े विषयों में सकारात्मक भूमिका का निर्वहन करेंगे।
उन्होंने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उनके परिवारजनों को भी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: MBPG कॉलेज के बाहर छात्र गुटों में भिड़ंत, छात्राओं के बीच भी चले लात-घूंसे; पुलिस ने खदेड़ा
हल्द्वानी: छात्रसंघ चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ITI गैंग का सरगना देवेंद्र बिष्ट हिरासत में