लालकुआं में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों बाइक सवार गंभीर घायल
लालकुआं। शहर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार लालकुआं से घोड़ानाला की ओर जा रही एक बाइक और नगला की तरफ से लालकुआं आ रही दूसरी बाइक की वीआईपी गेट के सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक अपनी-अपनी मोटरसाइकिल समेत सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए।
हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों और स्थानीय दुकानदारों ने तत्काल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पहुंची एंबुलेंस से दोनों को हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी (एसटीएच) अस्पताल भेजा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक घायल की टांग बुरी तरह टूट गई है, जबकि दूसरे के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घायलों की पहचान लालकुआं निवासी पप्पू साहनी (30 वर्ष) और घोड़ानाला निवासी मोहन सिंह बिष्ट (40 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मोहन सिंह बिष्ट नैनीताल बैंक, तीनपानी हल्द्वानी में कार्यरत हैं।
हादसे में दोनों मोटरसाइकिलें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। फिलहाल घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप