पहली ही बारिश में बिंदुखत्ता के ‘विकास’ की खुली पोल! वायरल VIDEO ने खड़े किए बड़े सवाल,…आप भी देखिए
लालकुआं/बिंदुखत्ता। मानसून की पहली ही बारिश ने बिंदुखत्ता क्षेत्र में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत सामने ला दी है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में सड़कें जलभराव, कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले चार वर्षों में विकास के बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन आज भी बिंदुखत्ता की कई प्रमुख सड़कें बदहाल स्थिति में हैं। पहली ही बारिश में सड़कें तालाब जैसी दिखाई देने लगीं, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दौरान स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। कई स्थानों पर सड़क और गड्ढे में अंतर करना मुश्किल हो जाता है, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में विकास के नाम पर बड़े-बड़े दावे तो किए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर आज भी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है। लोगों का कहना है कि सड़कों की बदहाली, जल निकासी की समस्या और अधूरे कार्य क्षेत्र के विकास पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। क्षेत्रवासी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर विकास के दावों के बावजूद पहली ही बारिश में सड़कों की यह हालत क्यों हो गई? अब लोगों की नजर इस बात पर है कि संबंधित विभाग इस समस्या का स्थायी समाधान कब तक करता है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: CM धामी ने खोला विकास का खजाना, पिथौरागढ़ से कोटद्वार तक कई बड़ी परियोजनाओं को हरी झंडी
चमोली में बड़ा टनल हादसा: मलबे-पानी में फंसे 22 मजदूरों में 7 की मौत, 14 घायल; एक की तलाश जारी, मौके पर पहुंचे CM धामी
आज का राशिफल (14 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!