एसकेएम कॉन्वेंट स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
लालकुआं/बिंदुखत्ता– एसकेएम कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना के साथ भारतीय संस्कृति की मनमोहक झलक देखने को मिली। वहीं, बच्चों ने त्रेतायुग से लेकर कलियुग तक की विभिन्न झांकियों और प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक श्री कमलेश पाठक ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इसलिए उन्हें किताबी ज्ञान के साथ-साथ चारित्रिक एवं सांस्कृतिक ज्ञान भी दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में उपप्रबंधक श्री धवल पाठक, संयोजक श्रीमती आरती जुयाल, प्रधानाचार्या श्रीमती भावना जोशी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन हर्षित तिवारी और माही रावत ने किया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


(बड़ी खबर) हल्द्वानी: MBPG कॉलेज में मतगणना के दौरान हंगामा, ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने फाड़े बैलेट पेपर
हल्द्वानी: MBPG कॉलेज के बाहर छात्र गुटों में भिड़ंत, छात्राओं के बीच भी चले लात-घूंसे; पुलिस ने खदेड़ा
हल्द्वानी: छात्रसंघ चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ITI गैंग का सरगना देवेंद्र बिष्ट हिरासत में