बिन्दुखत्ता में ग्रामीण के घर में घुसा कोबरा, वन विभाग की टीम पहुंची मौके पर, किया रेस्क्यू
लालकुआं। बिन्दुखत्ता क्षेत्र के इन्द्रानगर द्वितीय निवासी संजय लोनी के घर में आज सुबह एक कोबरा सांप घर में घुस गया। जिससे परिजनों में दहशत फैल गई, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कोबरा सांप को रिक्स्यू कर जंगल में छोड़ दिया है।
इन्द्रानगर द्वितीय निवासी संजय लोहरी के घर मैं एक कोबरा सांप घुसने से परिजनों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना गोला रेंज के वन कर्मियों को दी। जिसके बाद वन कर्मी पान सिंह मेहरा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने रिक्स्यू कर सांप को पकड़ लिया। बाद में उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस दौरान वहां सांप को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी रही।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित