लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। लालकुआं में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालकिन रिश्तेदारी में आयोजित जन्मदिन समारोह में शामिल होने गई थीं। इसी दौरान चोर दरवाजे का कुंडा तोड़कर घर में घुसे और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि चोरी की यह वारदात लालकुआं कोतवाली के ठीक बगल में हुई। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, वहीं फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।


रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में घुसे चोर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर चार आजाद नगर निवासी मोहिनी परिहार का मकान लालकुआं कोतवाली के ठीक बगल में स्थित है। गत दिवस वह रिश्तेदारी में आयोजित जन्मदिन समारोह में शामिल होने गई थीं और रात को घर नहीं लौटीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया।


चोर दरवाजे का कुंडा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए और वहां रखे कीमती जेवरात व नकदी चोरी कर फरार हो गए। घर लौटने पर मोहिनी परिहार को चोरी की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना


दो मंगलसूत्र, चांदी और 22 हजार रुपये चोरी
मोहिनी परिहार के अनुसार, चोर घर से सोने के दो मंगलसूत्र, जिनका कुल वजन दो तोले से अधिक बताया गया है, कान के टॉप्स, करीब आधा किलो चांदी और 22 हजार रुपये की नकदी समेत अन्य सामान ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत पांच लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश


पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
चोरी की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई और जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वार्ड नंबर चार स्थित एक घर में चोरी की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मुखबिर तंत्र की मदद से चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश


कोतवाली के ठीक बगल में चोरी से उठे सवाल
उल्लेखनीय है कि मोहिनी परिहार के पति स्वर्गीय भीम सिंह वन विभाग में कार्यरत थे, जबकि उनके पुत्र वीरेंद्र परिहार वर्तमान में टांडा रेंज में डिप्टी रेंजर के पद पर तैनात हैं।


कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर हुई इस चोरी की घटना ने स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है। अब पुलिस के सामने चोरी का खुलासा करने और आरोपियों तक पहुंचने की चुनौती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad