लालकुआं : यहां पुलिस ने 92 नशीले इन्जेक्शन के साथ दो तस्करों को किया गिरफतार

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। जिले में नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा लगातार समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में प्रभावी चैकिंग कर नशे की तस्करी एवं बिक्री करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए थे।

इसी के तहत एस0पी0सिटी हल्द्वानी के निर्देशन में आज संजय कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआँ के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कृपाल सिह द्वारा गुमटी हल्दूचौड़ आकृति स्टोन जाने वाले रास्ते के पास लालकुआँ से चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UA04 D-1243 अल्टो कार को रोककर चैक करने पर 92 नशे के इंजेक्शनो के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जांच करने पर आरोपियों ने अपना नाम अब्दुल हसन पुत्र साबिर हसन निवासी इन्द्रानगर, उम्र- 32 वर्ष वह शिवदत्त भट्ट पुत्र गोवर्धन भट्ट निवासी झनकट ,उम्र- 28 बताया। पूछताछ मैं आरोपियों ने बताया कि उक्त इन्जेक्शन बनभूलपूरा हल्द्वानी के रहने वाले मौ0 वसीम उर्फ राजू काली जो आजकल बहेड़ी बरेली मे रहता है से लेकर आये थे वह उक्त इनंजेक्शन हल्द्वानी व आस पास के क्षेत्र मे बेचकर पैसा कमाने की फिराक में थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू...

वही वसीम उर्फ राजू काली की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में टीम गठित कर कार्यवाही की जा रही है । आरोपियों के आपाराधिक इतिहास के सम्बन्ध में भी जानकारी की जा रही है ।
पुलिस टीम में
1-उ0नि0 कृपाल सिह
2-कानि0 किशन नाथ
3-कानि0 अनिल शर्मा
4-कानि0 मुमताज आलम आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad