लालकुआं: बिंदुखत्ता में सुनार ग्रामीणों के लाखों के जेवरात और पैसे लेकर हुआ फरार, गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया।।
लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता में एक सुनार ग्रामीणों के लाखों के जेवरात एवं एडवांस रकम लेकर फरार हो गया। पुलिस में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्यवाही नही होने पर ग्रामीणों व महिलाओं ने तहसील के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया है।
जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के काररोड़ में बिहार के कोट बाजार सीतामणी निवासी शत्रुघन शाह की आदित्य ज्वैलर्स नाम से सोने की दुकान थी, गत माह वह अचानक दुकान बंद करके फरार हो गया, जिसके बाद पता चला कि उसके पास क्षेत्र के कई लोगों का सोना जमा था तो कई लोगों से सोने के लिए एडवांस लेकर फरार हुआं है, ग्रामीणों ने मामले को लेकर कई बार पुलिस में भी शिकायत की है, इधर बुधवार को दर्जनों ग्रामीणों व महिलाओं ने बेरोजगार संगठन के कुमांऊ मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी के नेतृत्व् में तहसील में पहुंचकर कानूनगों मोहित बोरा के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया है, जिसमें ग्रामीणों ने न्याय दिलाने की मांग करते हुए सुनार के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में गली गली में सुनार की दुकानें खुल गई है, जो ग्रामीणों को चुना लगा रहे है उन्होने इस में मामले में जांच करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में इमरान खान, राकेश पांडे, चंदन दानू, उर्मिला देवी, शशि महर, राधा दानू, कमला देवी, लीला देवी समेत कई लोग मौजूद थे।


उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज
खौड़ बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा आयोजन
आज का राशिफल (07 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड-नेपाल बॉर्डर पर बड़ा हादसाः बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 13 की मौत, 34 गंभीर घायल
उत्तराखंड: यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी,…धामी संग शिव मंदिर में की पूजा, इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण