लालकुआं: विधायक मोहन बिष्ट ने 48.34 लाख की लागत से सड़क सुधारीकरण कार्य का किया शुभारंभ
लालकुआ। विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने बबूर गुमटी देवरामपुर से जीजीआईसी दौलिया तक की सड़क का विधायक निधि द्वारा 48.34 लाख की लागत से जिसकी लंबाई 0.790 किमी है, चौड़ीकरण और सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया।
देवरामपुर दौलिया, आईटीबीपी से बबूर गुमटी होते हुए मुख्य हाइवे में आने वाले लोगो को सड़क संकरी होने के कारण लंबे समय से समस्या का सामना करना पड़ता था जिसके चलते हुए क्षेत्रीय विधायक मोहन बिष्ट ने सड़क के चौड़ीकरण और सुधारीकरण का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, कमल भट्ट, विधायक कार्यालय टीम सोनू पांडे, महेश जोशी, दिनेश राणा सहित अधिशासी अभियंता अशोक कुमार चौधरी,सहायक अभियंता,अपर अभियंता अधिकारी मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद