नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर भूस्खलन, भारी मलबे से सड़क बंद, यातायात पूरी तरह ठप
नैनीताल। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते गुरुवार सुबह नैनीताल को कालाढूंगी से जोड़ने वाला मुख्य मोटर मार्ग अचानक हुए भारी भूस्खलन के कारण पूरी तरह बंद हो गया। मल्लीताल स्थित घोड़ा स्टैंड और बारहपत्थर क्षेत्र में पहाड़ी से भारी मलबा गिरा, जिससे सड़क अवरुद्ध हो गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 10 बजे पहले मलबा धीरे-धीरे गिरना शुरू हुआ और देखते ही देखते तेज़ बहाव में सड़क पर फैल गया। मलबे के साथ एक विशाल पेड़ भी नीचे आ गिरा, जिससे आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही मौके पर लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीम जेसीबी मशीन के साथ पहुंची और सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। हालांकि लगातार बारिश और पहाड़ी से मलबा गिरने के चलते सड़क खोलने में समय लग सकता है।
प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और अत्यधिक जरूरी न हो तो पहाड़ी मार्गों से फिलहाल यात्रा न करें। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन भारी बारिश के कारण भूस्खलन की आशंका बनी हुई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना