बिंदुखत्ता में कदली वृक्ष की स्थापना के बाद मां नंदा-सुनंदा महोत्सव शुरू
बिंदुखत्ता। काररोड में आयोजित मा नंदा-सुनंदा महोत्सव का कदली वृक्ष की विधिवत स्थापना के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया गया। ग्रामीणों द्वारा मन्दिर परिसर में कदली लाया गया। जिसके बाद कमेटी से जुडे़ पदाधिकारियों ने कदली वृक्षों की पूजा अर्चना के साथ उक्त वृक्षों से मा नंदा-सुनंदा की मूर्ति का निर्माण शुरू किया गया।

शुक्रवार को यहा काररोड स्थित सरस्वती मंदिर में मां नंदा सुनंदा महोत्सव के पहले दिन इंद्रानगर से ग्रामीणों द्वारा मन्दिर परिसर में कदली वृक्ष लाया गया, जिसमें भारी संख्या में सांस्कृतिक परिधानों में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। महोत्सव का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य कमलेश चन्दोला और पूर्व सैनिक कुंदन सिंह मेहता ने किया।
इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारी खड़क नाथ गोस्वामी, भवानी नाथ गोस्वामी, चंद्रकला गढ़िया, गणेश चंद जोशी, ललित सिंह दुबरिया, प्रदीप नौटियाल, चंदन सिंह बिष्ट, संजय सिंह बिष्ट, कमलेश सिंह दानू, अभय नाथ गोस्वामी, नरेश नाथ गोस्वामी, मनोज सिंह दानू, हरीश शिव दानू, बलवंत सिंह दानू, खिला प सिंह दानू, राजेंद्र सिंह दानू, दौलत नाथ गोस्वामी, गिरधर सिंह बम, अर्जुन नाथ गोस्वामी, वीरेंद्र सिंह दानू, दिवाकर कांडपाल, चिन्तामणी जोशी, कन्नू जोशी, चन्दन सिंह पलियाल समेत क्षेत्र अनेकों भक्तगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दीवान सिंह गड़िया ने किया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार