नैनीताल: कमिश्नर रावत ने दिए निर्देश, अब शहर के अंदर से सभी कबाड़ की दुकानें होगी बाहर

ख़बर शेयर करें 👉

नैनीताल। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने नैनीताल में बलियानाला व बाजार समिति पांडे अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान दीपक रावत ने बताया की सिंचाई विभाग के द्वारा बलिया नाले के ट्रीटमेंट के लिए 202 करोड़ रुपए की डीपीआर बनकर तैयार हो गई है। जिसके आधार पर अब शासन के आदेशों के अनुरूप कार्य किया जाएगा।

दरसअल बीते दिनों उधम सिंह नगर में कबाड़ की दुकान से हुए गैस रिसाव की घटना के बाद आयुक्त ने शहर के अंदर बनी कबाड़ की दुकानों का निरीक्षण किया जहां पर आयुक्त को कई अनियमितता मिली। जिसके बाद आयुक्त ने एसडीएम नैनीताल को कबाड़ की दुकानों को शहर से बाहर करने के निर्देश देते हुए कहा की कबाड़ की दुकानें अवैध रूप से शहर के अंदर स्थापित की गई है। कबाड़ व्यवसाय करने वाले सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से काबिज हैं।उन्होंने कहा इन्हें जल्द से जल्द शहर से बाहर किया जाए। इन दुकानों से उधम सिंह नगर में हुई जैसी घटना शहर में दोबारा घट सकती है।

इस दौरान आयुक्त ने सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी के देखते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को जमकर फटकार लगाई गंदगी साफ करवाने के निर्देश दिए। वहीं सड़कों के किनारे रखी गई निर्माण सामग्री पर भी आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ चालानी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad