नैनीताल: यहां दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत
ज्योलिकोट। नैनीताल जनपद के ज्योलिकोट क्षेत्र के नलेना में 19 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। युवक के साथ नाह रहे एक अन्य युवक को साथियों ने डूबने से बचा लिया। घटना के बाद से गांव में गम का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया है।
जानकारी के अनुसार कार्तिक आर्यन (19) पुत्र बसंत लाल अपने चार अन्य दोस्तों के साथ नलेना तालाब किनारे पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान युवक नहाने के लिए तालाब में उतर गए। अचानक कार्तिक गहरे पानी में उतरकर डूब गया। उसके साथ ही नाह रहा दूसरा युवक भी डूबने लगा तो बाकी साथियों ने दोनों को बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी। पर जब तक साथी पहुंचते कार्तिक तालाब के गहरे पानी में डूब गया। जबकि साथियों ने डूब रहे दूसरे युवक को बचा लिया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे ज्यूलीकोट चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। डूबे युवक कार्तिक का शव बरामद कर लिया गया है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार