नैनीताल ब्रेकिंग: पिता-पुत्री ने एक साथ निगला ज़हर, गांव में पसरा सन्नाटा,…पुलिस जांच में जुटी
नैनीताल। जिले के बजून गांव में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। गांव निवासी गोपाल दत्त जोशी (45) और उनकी पुत्री भाग्यश्री जोशी (21) ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार, दोनों ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ सेवन किया। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पट्टी पटवारी सईबुद्दीन मौके पर पहुंचे और शवों को अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया। पटवारी ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है। गांव में इस दुखद घटना के बाद शोक और सन्नाटा पसरा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित