नैनीताल हाईवे पर आग का गोला बनी कार, बाल-बाल बचे दो लोग
नैनीताल जिले के गरमपानी क्षेत्र के खैरना चौकी अंतर्गत कार में भीषण आग लग गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए। कार सवार दो लोगों को किसी तरह से बचा लिया। दाेनों का कहना है पुलिस वाले न आते तो अनहोनी हो सकती थी।
घटना शुक्रवार सुबह की है। चौकी खैरना पुलिस को सूचना मिली कि गरमपानी बाजार में एक वाहन में आग लग गई है। सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी दिलीप कुमार पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे। मौके पर आल्टो संख्या यूए 04 2387 आग का गोला बनी थी।
इसे रेस्क्यू करते हुए पुलिस व जनता के ने आग बुझाई गई। वाहन मालिक गोपाल चंद्र पुत्र स्वर्गीय दौलत राम निवासी चकविसौद पोस्ट रातीघाट जिला नैनीताल जिला व उनके भाई शंकरलाल को बचाया गया। आग इतनी विकराल थी कि आसपास के घरो में भी फैल सकती थी, जिसे बमुश्किल काबू कर लोगों की जान बचाई गई। कार पूरी तरह से जल गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान