नैनीताल: अब यहां बोलोरो वाहन अनियंत्रत होकर गहरी खाई में गिरा, मां–बेटे समेत पांच की मौत, एक हालत गंभीर
हल्द्वानी। उत्तराखंड में सङक हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। आज टिहरी में पांच लोगों की सङक हादसे में मौत से राज्य के लोग उभर भी नहीं पाए थे,कि देर शाम नैनीताल जिले के भीमताल से हादसे ही बड़ी खबर सामने आई है। यहां ओखलकांडा ब्लॉक क्षेत्र के डालकन्या ग्राम सभा के कोरा तोक के पास रीठा साहिब को जा रहा एक वाहन अनियंत्रत होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में मां बेटे समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा देर शाम करीब 7:30 और आठ बजे के बीच हुआ है।
देर शाम को ग्रामीणों को खाई में कुछ गिरने की तेज आवाज आई। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और उन्हें हादसे का पता चला। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ही रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि जिस रोड से कार खाई में गिर उसकी गहराई करीब एक किमी है। ऐसे में ग्रामीणों को रेस्क्यू करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने पांच शवों को खाई से रेस्क्यू किया।
हादसे में मृतकों की पहचान ग्राममटेला पोस्ट पातलोट निवासी हेमा देवी पत्नी महेश मटियाली उम्र 32 वर्ष, राहुल मटियाली पुत्र महेश मटियाली उम्र नौ वर्ष और नंदन पुत्र महेश मटियाली उम्र चार वर्ष के रूप में हुई है। जबकि दो व्यक्तियों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ग्रामीणों के मुताबिक दो व्यक्तियों की कोई आईडेंटिटी घटनास्थल से नहीं मिली है। इधर घटना में गंभीर रूप से घायल चालक को राजस्व विभाग के निरीक्षक हेमंत वर्मा ने एंबुलेंस के द्वारा हल्द्वानी को भेजा गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार