नैनीताल: यहां झील में शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
नैनीताल। यहां झील मे एक शव दिखाई देने पर वहाँ हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किये।
प्राप्त समाचार के अनुसार बुधवार की देर शाम मल्लीताल बोट स्टैंड के समीप नैनीझील में शाम के समय राहगीरों ने झील किनारे एक शव को देखा। जिससे क्षेत्र में मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। वही राहगीरों व नाव चालको द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को रेस्क्यू कर अज्ञात युवक के शव को बीडी पांडे अस्पताल में मोर्चरी में रख दिया है
जहाँ उसकी शिनाख्त उसकी बुआ ने की है। बुआ ने उसकी शिनाख्त शाहनवाज सैफ़ी (आयु 29 वर्ष) पुत्र निजामुद्दीन सैफ़ी, निवासी-शक्तिनगर, रामनगर के रुप मे की है।
वहीं बताया जा रहा है की मृतक ने परिजनों को वीडियो कॉल करके नैनी झील में कूदने की बात कही थी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार