नैनीताल: यहां होटल में नहाते समय महिला पर्यटक का बनाया वीडियो, कर्मचारी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें 👉

नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल के होटल में महिला पर्यटक का बाथरूम में नहाते समय वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपित होटल कर्मी को कोतवाली बैठाया है।

दरअसल स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली का पर्यटक परिवार नैनीताल आया था। सोमवार सुबह जब महिला पर्यटक नहा रही थी, तो वेंटीलेशन स्पेस से होटल का कर्मचारी मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। उसकी हरकतों को देखकर महिला ने शोर मचा दिया। महिला की आवाज सुनकर उसका पति और होटल कर्मीचारी पहुंच गए तो वीडियो बना रहा युवक फरार हो गया। तत्काल महिला के पति ने इसकी सूचना तत्काल 112 पर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुचीं और एक रूम सर्विस वाले कर्मचारी को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई।

पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर सीओ नितिन लोहनी भी पहुंच गए। सीओ ने बताया कि होटल के सर्वेंट क्वाटर, महिला का बुक किया गया, कमरे दोनों आसपास हैं। जब महिला नहाने गई तब एक कर्मचारी उसकी वीडियो बनाने लगा। जिसकी सूचना महिला ने 112 पर दी गई।
पुलिस ने आरोपित होटल कर्मचारी को पकड़ लिया है। एफआइआर दर्ज कर दी है। मोबाइल खंगाला जा रहा है। मामले जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad