SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
लालकुआं। नवरात्रि के पावन अवसर पर SKM कांवेंट हाई सेकेंडरी स्कूल में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं व आस्था से जुड़ी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों के साथ भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, रावण और हनुमान जी का रूप धारण कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कन्या पूजन कर दिया नारी शक्ति का संदेश
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के Co-MD धवल पाठक और प्रधानाचार्य भावना जोशी ने विधि-विधान से कन्या पूजन किया। कन्याओं का पूजन कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नारी शक्ति के सम्मान और समाज में उसके महत्व का संदेश दिया गया।
बच्चों को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने पर जोर
विद्यालय के Co-MD धवल पाठक ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन बच्चों को अपनी परंपराओं, संस्कारों और भारतीय संस्कृति से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत का महत्व समझने और उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं।
शिक्षिकाओं और स्टाफ का रहा योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं मीना बिष्ट, इंदु जायसवाल, निशा जोशी और पूजा जोशी सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिक्षिकाओं ने सहयोग और समर्पण के साथ बच्चों को कार्यक्रम के लिए तैयार किया और विभिन्न गतिविधियों को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों में अच्छे संस्कार, नैतिक मूल्य और अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना भी है। विद्यालय भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक