हल्दुचौड़ में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से व्यापारी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
लालकुआं। हल्दुचौड़ क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय व्यापारी दीपक जोशी की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने उन्हें उस वक्त टक्कर मार दी जब वे बाइक से सड़क पार कर रहे थे। हादसा हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे पर एसबीआई के सामने बने बेतरतीब कट पर हुआ, जहां से अक्सर ट्रैफिक अव्यवस्थित होकर गुजरता है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दीपक जोशी अपनी दुकान बंद कर रात करीब 10 बजे घर लौट रहे थे, तभी हल्द्वानी की ओर से आ रही कार ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे मौके पर ही अचेत हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दीपक जोशी हल्दुचौड़ बाजार में बिजली की दुकान चलाते थे। उनके निधन से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है। वे अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं।
क्षेत्रवासियों ने हादसे के लिए बेतरतीब कट और तेज रफ्तार वाहनों को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रशासन से उचित ट्रैफिक नियंत्रण की मांग की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!