लालकुआं में दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरटेक के दौरान कंटेनर से भिड़ी बाइक, युवक की हालत चिंताजनक,…VIDEO
लालकुआं। हल्द्वानी से खरीदारी कर घर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक कंटेनर से टकरा गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा भी चोटिल हुआ है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार लालकुआं निवासी अमन सिंह (30) और अमन गुप्ता (28) रविवार दोपहर हल्द्वानी से कपड़ों की खरीदारी कर बाइक से वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक डिपो नंबर पांच के पास पहुंची, दोनों ने आगे चल रहे कंटेनर को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर कंटेनर से जा भिड़ी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में अमन सिंह को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अमन गुप्ता भी घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और 108 आपातकालीन सेवा की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। अमन गुप्ता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूचौड़ में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल अमन सिंह को डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी रेफर किया गया है।
चिकित्सकों के अनुसार अमन सिंह की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!