बिंदुखत्ता में दो बड़ी चोरियों का पुलिस ने किया खुलासा, नशेड़ी चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवरात बरामद
लालकुआं। कोतवाली पुलिस को दो अलग-अलग चोरी की वारदातों का खुलासा करने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर चोर को लाखों रुपये के सोने के जेवरात के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे का आदी है और इंजेक्शन की लत पूरी करने के लिए लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस के अनुसार वह पहले भी अवैध शस्त्र रखने और चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल ने बताया कि 24 फरवरी को वादी बसंती देवी और 29 अप्रैल को हीरा सिंह शाही, दोनों निवासी तिवारी नगर बिंदुखत्ता, ने अपने घरों में हुई चोरी की शिकायतें दर्ज कराई थीं। अज्ञात चोरों ने उनके घरों से मंगलसूत्र, झुमके, नथ और मांगटीका जैसे कीमती जेवरात चोरी कर लिए थे।
मामले की जांच चौकी बिंदुखत्ता प्रभारी उपनिरीक्षक सोमेन्द्र सिंह को सौंपी गई थी। पुलिस टीम ने 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और 50 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ कर सघन सुरागरसी की। इसी क्रम में 23 जून को अभियुक्त बादल गौसाई (20 वर्ष), निवासी तिवारी कॉलोनी, को श्मशान घाट के पास मैन हाईवे से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने नशे की लत के कारण चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के दोनों मामलों से संबंधित जेवर बरामद किए। इनमें बसंती देवी की चोरी में 2 मंगलसूत्र और 1 मांगटीका तथा हीरा सिंह की शिकायत में 1 नथ और 1 जोड़ी झुमके शामिल हैं।
पुलिस टीम में–
चौकी प्रभारी सोमेन्द्र सिंह, कांस्टेबल विरेंद्र रौतेला, दयालनाथ, दिलीप कुमार, आनंदपुरी और तरुण मेहता।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित