नैनीताल: जिले में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट, कल सभी स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी
नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा आगामी 21 जुलाई को उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी के साथ “रेड अलर्ट” जारी किया गया है। इस चेतावनी के मद्देनज़र नैनीताल जिले में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव एवं नदी-नालों में तेज बहाव की संभावना को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है।
निर्णय के अनुसार, जनपद नैनीताल में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) और समस्त आंगनबाड़ी केंद्र 21 जुलाई 2025 (सोमवार) को बंद रहेंगे। यह आदेश एक दिवसीय अवकाश के रूप में लागू किया गया है।
जिलाधिकारी ने साथ ही संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आवश्यकतानुसार अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें और आपदा की स्थिति में पूरी सतर्कता और समन्वय बनाए रखें, ताकि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!