लालकुआं ब्रेकिंग: कोतवाली चौराहे पर भिड़े दुकानदार और युवक, बाइक खड़ी करने को लेकर मची अफरा-तफरी
लालकुआं। रविवार शाम को कोतवाली के समीप स्थित मुख्य बाजार में उस वक्त हंगामा मच गया जब बाइक खड़ी करने के विवाद में एक युवक और दुकानदार आपस में भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक दुकान के सामने बाइक खड़ी कर रहा था, जिस पर दुकानदार ने आपत्ति की। देखते ही देखते दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं हुई और फिर हाथापाई शुरू हो गई।
मौके पर आसपास के दुकानदारों ने बीच-बचाव किया, लेकिन दोनों बार-बार एक-दूसरे पर टूट पड़ते रहे। यह नजारा देखने के लिए कोतवाली चौराहे और आसपास से लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। घटना से बाजार में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित