लालकुआं: पंचायत चुनाव में बेचने के लिए लाई गई शराब जब्त, बिंदुखत्ता के रेस्टोरेंट से तस्कर गिरफ्तार
लालकुआं।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में लालकुआं पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बिंदुखत्ता क्षेत्र के फैमिली रेस्टोरेंट तिवारी नगर से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो चुनाव में बेचने के लिए 192 टेट्रा पैक देसी माल्टा शराब और 48 पव्वे 8PM अंग्रेजी शराब लेकर आया था।
यह कार्रवाई ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के तहत की गई, जिसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जिलेभर में चलाया जा रहा है। इस मिशन का उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्त बनाना और पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।
एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र और क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 21 जुलाई की रात बिंदुखत्ता स्थित तिवारी नगर में छापा मारा। यहां फैमिली रेस्टोरेंट कठाणी में चुनाव में शराब बेचने की सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह व उनकी टीम ने आरोपी जगदीश सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी डोली रेंज बिंदुखत्ता को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल अधिकारी:
उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह
कांस्टेबल वीरेंद्र रौतेला
कांस्टेबल दिलीप कुमार

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!