बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारी करेंगे क्रमिक अनशन
लालकुआं. बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग को लेकर 4 से 6 मई तक “जन-जन की सरकार, कब आएगी बिंदुखत्ता के द्वार” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पहले दो दिन क्रमिक अनशन किया जाएगा।
राज्य आंदोलनकारी संगठन ने बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की मांग को अपना समर्थन देते हुए 4 मई को क्रमिक अनशन में बैठने की घोषणा की है। संगठन के वरिष्ठ आंदोलनकारी प्रकाश उत्तराखंडी ने जानकारी देते हुए बताया कि शहीद स्मारक, बिंदुखत्ता में आयोजित इस कार्यक्रम में वे स्वयं के साथ ललित काण्डपाल, पूरन परिहार, विक्की पाठक, प्रेम सिंह नेगी एवं नन्दन जीना क्रमिक अनशन पर बैठेंगे।
उन्होंने कहा कि बिंदुखत्ता के हजारों निवासियों को लंबे समय से राजस्व ग्राम का दर्जा मिलने का इंतजार है, जिससे उन्हें भूमि के अधिकार, सरकारी योजनाओं का लाभ और स्थायी विकास की सुविधाएं मिल सकें। आंदोलनकारियों ने सरकार से जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।
संगठन ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर आंदोलन को समर्थन देने की अपील की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्दूचौड़ में सड़क नहीं, रफ्तार बन रही जान की दुश्मन; आखिर कब सुधरेंगे बेतरतीब वाहन चलाने वाले?