लालकुआं में फाइनल कॉल समाचार पत्र का 18वां स्थापना दिवस मनाया धूमधाम से
लालकुआं। नगर के जगदीश होटल में फाइनल कॉल समाचार पत्र का 18वां स्थापना दिवस बेहद गरिमामय और भव्य आयोजन के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की प्रमुख राजनीतिक, धार्मिक, पत्रकारिता और सामाजिक हस्तियों ने शिरकत कर समाचार पत्र की लोकतांत्रिक भूमिका को सराहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने फाइनल कॉल को लोकतंत्र की सशक्त आवाज बताया और कहा कि 18 वर्षों तक समाचार पत्र का निरंतर प्रकाशन अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि समाचार माध्यम समाज का दर्पण हैं और फाइनल कॉल इस भूमिका को बखूबी निभा रहा है।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति जी, मर्यादा बाई महात्मा आलोकानंद जी, पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा ने भी विचार रखे और समाचार पत्र की पत्रकारिता को ईमानदार और जन सरोकारों से जुड़ा हुआ बताया।

वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में समाचार पत्रों का संचालन कई चुनौतियों से भरा हुआ है, बावजूद इसके फाइनल कॉल का लगातार 18 वर्षों तक प्रकाशित होना समाज के लिए प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम के दौरान संत महात्माओं ने फाइनल कॉल के संपादक अजय उप्रेती को रुद्राक्ष की माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही सांसद अजय भट्ट द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश को उनके प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने पढ़कर सुनाया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व अपर सचिव लोकायुक्त तथा भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री जीवन चंद्र उप्रेती, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, पूर्व अध्यक्ष लालचंद सिंह, के आईडी फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष गर्ग, सुभारती यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर शील अग्रवाल, ओपन यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता विभाग के डॉक्टर राजेंद्र क्वीरा, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, प्रेस क्लब अध्यक्ष बी सी भट्ट, वरिष्ठ पत्रकार राजेश नेगी, प्रकाश जोशी, दीप जोशी, शैलेंद्र सिंह, गोपाल भट्ट तिलकधारी, हरीश भट्ट, गोपाल बोरा, भोला दत्त कफलटिया, भुवन रूवाली, देवेंद्र सिंह भंडारी, नजरिया खबर की संपादक गीता भट्ट, पहाड़ वार्ता की संपादक आयुषी भट्ट, रिंपी बिष्ट, गौतम भट्ट, आचार्य त्रिभुवन उप्रेती, समाजसेवी बीना जोशी, तारा पांडे, कुंदन सिंह मेहता, सर्वदमन सिंह चौधरी, सभासद योगेश उपाध्याय, हेमंत पांडे, पूर्व सभासद दीपक बत्रा, स्वामीनाथ पंडित भगवान दास वर्मा, भावना मेलकानी, आनंद मौर्य, शंभू दत्त नैनवाल, दीपक जोशी, जसवीर उत्तराखंडी, शुभम जोशी, शिवांश जोशी, आचार्य महेश जोशी, प्रकाश जैन, हेमंत जैन, सतविंदर कौर, वरिष्ठ पत्रकार मदन सिंह जलाल, समाजसेवी कमल पांडे, आर्यन शर्मा, सोनू पांडे, हेम पांडे, नवीन चंद्र जोशी, समेत संख्या में पत्रकार, समाजसेवी, युवा एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत पंत और दिल्ली विश्वविद्यालय की मेधावी छात्रा आयुषी भट्ट ने संयुक्त रूप से किया।
समाप्ति पर फाइनल कॉल के संपादक अजय उप्रेती ने सभी अतिथियों, पाठकों और शुभचिंतकों का आभार प्रकट किया।


उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज
खौड़ बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा आयोजन
आज का राशिफल (07 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड-नेपाल बॉर्डर पर बड़ा हादसाः बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 13 की मौत, 34 गंभीर घायल
उत्तराखंड: यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी,…धामी संग शिव मंदिर में की पूजा, इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण