नैनीताल: पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 70.43% रहा मतदान प्रतिशत
नैनीताल, 24 जुलाई 2025 — त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के प्रथम चरण का मतदान गुरुवार को जिले के चारों विकासखंडों में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान का कुल औसत प्रतिशत 70.43% रहा, जिसमें ग्रामीणों की सहभागिता उत्साहजनक रही।
सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में धारी में 75.91%, रामगढ़ में 72.91%, ओखलकांडा में 71.42% और बेतालघाट में 63.67% मतदान दर्ज किया गया। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
मतदान के दौरान मुख्य विकास अधिकारी व उप निर्वाचन अधिकारी अनामिका, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, एसडीएम केएन गोस्वामी, मोनिका व विपिन पंत समेत जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा और मतदाताओं को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित किया।
दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष व्यवस्था
मतदान के दौरान 115 दिव्यांग और 65 वरिष्ठ नागरिकों (80 वर्ष से अधिक आयु) ने भी मतदान किया। इनके लिए विशेष सुविधा और सहायता प्रदान की गई। नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों द्वारा दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने और बाद में घर तक छोड़ने की व्यवस्था की गई।
जिलाधिकारी ने जताया आभार
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस प्रशासन, चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिले में चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!