लालकुआं में पत्रकारिता दिवस पर गोष्ठी: निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता पर दिया गया जोर
लालकुआं। पत्रकारिता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत सभागार में उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें पत्रकारिता की मौजूदा चुनौतियों और पत्रकारों की जिम्मेदारियों को लेकर गंभीर मंथन हुआ। वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली अतीत को याद करते हुए विषम परिस्थितियों में भी उच्च मानदंड स्थापित करने वाले पत्रकारों के योगदान को सराहा।

गोष्ठी में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि पत्रकारिता में निष्पक्षता और निर्भीकता तभी कायम रह सकती है जब पत्रकार पूरी तरह से अपने पेशे के प्रति समर्पित रहे। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि कोई पत्रकार किसी राजनीतिक विचारधारा से प्रभावित होकर सक्रिय भूमिका निभाता है, तो वह पत्रकारिता के प्रति अपनी जवाबदेही का निर्वहन नहीं कर सकता।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, भाजपा हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष रोहित दुमका, प्रेस क्लब अध्यक्ष बी.सी. भट्ट, अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत पंत, जीवन जोशी, राजेश नेगी, प्रकाश जोशी, रंजीत बोरा, दीप जोशी, हरीश बिसौती, गीता भट्ट, बसंत पांडे, संजय जोशी, मुकुल कुमार, हेम जोशी, हरीश भट्ट, पंकज शर्मा, शानू भाई, हरीश पनेरु, अजय उप्रेती, दीवान सिंह बिष्ट, वैभवी भट्ट, आयुष भट्ट सहित कई पत्रकार और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!