लालकुआं की राजनीति में बढ़ी हलचल! हेमवती नंदन दुर्गापाल के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब,….चर्चा तेज
लालकुआं। लालकुआं विधानसभा की राजनीति में मंगलवार को उस समय हलचल तेज हो गई, जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा से प्रबल दावेदार हेमवती नंदन दुर्गापाल का जन्मदिन बड़ी संख्या में समर्थकों और शुभचिंतकों की मौजूदगी में मनाया गया। सुबह से देर रात तक उनके आवास पर लोगों का तांता लगा रहा। क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे समर्थकों की भीड़ को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं भी तेज हो गईं।
चोरगलिया, बिंदुखत्ता, लालकुआं और बरेली रोड समेत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में समर्थक और शुभचिंतक दुर्गापाल को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। इस दौरान कई लोगों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल का आशीर्वाद भी लिया।
जन्मदिन पर निभाया सामाजिक दायित्व
जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए हेमवती नंदन दुर्गापाल ने सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता दी। उन्होंने कुष्ठ आश्रम पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और उनका हालचाल जाना। इसके बाद वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
बाद में समर्थकों के साथ केक काटकर जन्मदिन हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। दिनभर समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर कमल दुमका, मोहन कूड़ाई, राजेंद्र बिष्ट, कैलाश दुम्का, बसंत जोशी, अमित वोहरा, घनश्याम फुलारा, चंचल सिंह मेहता, त्रिलोक सिंह मेहता, देवेंद्र नैनवाल, प्रतीक जोशी, दीपेश कबड़वाल, हरीश तिवारी, कैलाश सिंह, विनोद मेहता, कैलाश बमेटा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (22 जुलाई 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी में बड़ा हादसा: बंद टैंक में उतरे मां और दो बेटों की दम घुटने से मौत, एक-दूसरे को बचाने में गई जान
उत्तराखंड में युवाओं के लिए निकली 379 पदों पर बड़ी भर्ती: 26 जुलाई से आवेदन; जानें पूरी डिटेल