बिंदुखत्ता में दो बाइकें आमने-सामने टकराईं, युवक गंभीर रूप से जख्मी
लालकुआं/बिंदुखत्ता : क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार सुबह बिंदुखत्ता स्थित टूटी पुलिया क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें 18 वर्षीय गौरव पांडे गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में भर्ती कराया गया है।
गौरव शास्त्री नगर का निवासी है और हादसे के वक्त बाइक चला रहा था। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
बीते दिनों में कई दर्दनाक हादसे
क्षेत्र में बीते सप्ताह भी तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला था। एक मामला बागेश्वर के दो युवकों का था, जो बाइक टक्कर के बाद जलकर कोयला बन गए। वहीं हाल ही में काठगोदाम क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें दोनों बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित