लालकुआं: नहाने गए दो किशोरों की नदी में डूबने से मौत, गांव में छाया मातम
लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र मोटाहल्दू ग्राम बकुलिया से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। मंगलवार शाम को गौला नदी में नहाने गए दो किशोर बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दोनों के शव बुधवार सुबह करीब 14 घंटे की तलाश के बाद बरामद किए गए। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बकुलिया निवासी अंकित भौर्याल (15 वर्ष) पुत्र दीवान सिंह भौर्याल और कृष दानू (15 वर्ष) पुत्र दरबान सिंह दानू मंगलवार शाम करीब 5 बजे गर्मी से राहत पाने के लिए गौला नदी की ओर नहाने निकले थे। जब देर रात तक दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। ग्रामीणों और निवर्तमान ग्राम प्रधान विपिन चंद्र जोशी के नेतृत्व में रातभर बच्चों की तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
बुधवार सुबह फिर से तलाश अभियान शुरू हुआ। इस दौरान गौला नदी किनारे बच्चों के कपड़े मिलने पर नदी में डूबने की आशंका पक्की हो गई। इसके बाद गांव के गोताखोरों को बुलाया गया। कुछ ही देर में एक बच्चे का शव नदी से बरामद हुआ, और फिर करीब 11 बजे दूसरे बच्चे का शव भी खोज लिया गया।
बताया जा रहा है कि अंकित नौवीं कक्षा और कृष दसवीं कक्षा का छात्र था। दोनों एक निजी स्कूल में पढ़ते थे और आपस में अच्छे मित्र भी थे। इस हादसे के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!