कैंचीधाम में 2 साल बाद फिर लगेगा 15 जून को मेला, ब्यवस्था को लेकर अपर जिलाधिकारी ने ली बैठक, दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें 👉

नैनीताल। अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी की अध्यक्षता में कैंची धाम परिसर में आगामी 15 जून को श्री कैची धाम मेले के सफल आयोजन के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन अधिकारियों को जो मेले से संबंधित दायित्व दिए गए हैं वे अपने दायित्व को भली-भांति समझते हुए अपनी टीम वर्क के साथ तालमेल बनाकर कार्य करें मेले में यातायात व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, शौचालय , सुरक्षा, पार्किंग आदि की व्यवस्थाएं पहले से ही प्लानिंग करें। श्री द्विवेदी जी ने कहां की अन्य वर्षों के मुकाबले इस समय कैंची धाम मेले में काफी श्रद्धालुओं की आने की संभावना जताई जा रही है इसलिए अधिकारी सारी व्यवस्थाओं को गंभीरता से लेना।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, उप जिला अधिकारी योगेश मेहरा, राहुल शाह ,अध्यक्ष कैंची धाम सदाकांत,नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा, कैंची धाम के पदाधिकारी सदाकांत भुवन तिवारी गिरीश तिवारी प्रदीप शाह, तारा दत्त अधिशासी अभियंता नितिन ग्रखवाल , मनोज तिवारी एसडीओ, के साथ ही मेले से जुड़े संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू...
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad