उत्तराखंड: यहां 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें 👉

रामनगर। नैनीताल जनपद के रामनगर में बीए के छात्र पर 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के विरोध में विहिप कार्यकर्ताओं ने कोतवाली मे हंगामा किया।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि शनिवार दोपहर को सूचना मिली कि एक मकान में एक युवक छात्रा को लेकर गया है। पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले लाई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम समीर सिद्दीकी निवासी निकट नूरी मस्जिद खताड़ी बताया। उसने बताया कि वह बीए का छात्र है।

छात्रा रामनगर क्षेत्र के एक स्कूल में 12वीं की छात्रा है। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को कोतवाली बुलाया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363, 376, 506 और 3/4 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू...

इधर, विश्व हिंदू परिषद के संजय सुयाल, सूरज चौधरी और कोतवाली में पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad