उत्तराखंड: यहां प्रेमी की आत्महत्या से आहत प्रेमिका ने भी फंदा लगाकर दी जान, नागालैंड की रहने वाली थी युवती
रामनगर। प्रेमी की आत्महत्या से आहत प्रेमिका ने भी फंदा लगातार जान दे दी. युवती रामनगर के स्पा सेंटर में काम करती थी, जो नागालैंड की रहने वाली थी. युवती ने शुक्रवार सुबह को ही ये कदम उठाया. युवती रामनगर कोतवाली क्षेत्र के छोई गांव में अपनी दो दोस्तों के साथ रहती थी. युवती के प्रेमी ने गुरुवार को ही आत्महत्या की थी.
रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि युवती नागालैंड की रहने वाला थी, जिसका नाम टोनचिंग (20) था, वो यहां स्पा सेंटर में काम करती थी. युवती 5 जून को ही रामनगर आई थी. युवती छोई गांव में अपनी दो सहेलियों के साथ किराए के मकान में रहती थी. शुक्रवार सुबह ही उसने कमरे के बाहर बनी पानी की टंकी में लगे पाइप में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.
पुलिस ने बताया कि उसका नागालैंड में एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रेमी ने भी गुरुवार को आत्महत्या कर ली थी. तभी से युवती सदमे में थी. शायद इसीलिए उसने भी आत्महत्या कर ली. युवती के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है. हालांकि अभी मामले की जांच की जा रही है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार