Uttarakhand Weather: नैनीताल में भारी बारिश और ओलावृष्टि, नाले उफनाए; दो घंटे थम गया जनजीवन

ख़बर शेयर करें 👉


नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में बुधवार शाम मौसम ने अचानक रौद्र रूप धारण कर लिया। तेज हवाओं के साथ मूसलधार बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन करीब दो घंटे तक पूरी तरह से थम गया। बारिश के चलते नाले उफन पड़े और नगर का कूड़ा नैनी झील में समा गया। वहीं, पर्यटकों को बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा।

शाम चार बजे के करीब शुरू हुई तेज बारिश के साथ ओले भी बरसने लगे। हवा की रफ्तार इतनी अधिक थी कि लोग जहां थे, वहीं रुकने को मजबूर हो गए। नगर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया, जिससे आवागमन भी प्रभावित रहा। झील में नौकायन बंद करना पड़ा और मालरोड समेत प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई।

तेज बारिश के दौरान बीएसएनएल की मोबाइल और इंटरनेट सेवा ठप हो गई, जिससे उपभोक्ताओं को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली आपूर्ति भी करीब डेढ़ घंटे बाधित रही। अंधेरा छाने के कारण वाहन चालकों को दिन में ही लाइट जलानी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट इस बार सटीक साबित हुआ। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। करीब 25 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे नैनी झील के जलस्तर में भी सुधार देखने को मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं नगर के जल निकासी तंत्र की पोल भी खुल गई। झील में कूड़े का समाना पर्यावरणीय चिंता का विषय बन गया है। स्थानीय प्रशासन को अब सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत महसूस हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad