नैनीताल ब्रेकिंग: नाबालिग से दुष्कर्म मामले पर टिप्पणी: विहिप नेता पर मुकदमा दर्ज
नैनीताल। नगर में 12 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले पर सोशल मीडिया में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रांत सहमंत्री रनदीप पोखरिया के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद की गई है।
गौरतलब है कि 30 अप्रैल को नगर में 73 वर्षीय उस्मान द्वारा एक 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई थी, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में जनाक्रोश फैल गया था। 6 मई को विश्व हिंदू परिषद ने इस घटना के विरोध में एक रैली भी निकाली थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार तीखी टिप्पणियां देखी गईं।
इस दौरान आरोपी के बेटे मोहम्मद रिजवान, जो सरकारी सेवा में कार्यरत हैं, ने सोशल मीडिया पर हो रही टिप्पणियों और अपने स्थानांतरण को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। जांच अधिकारी एसआई दीपक कार्की ने सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों की जांच के बाद यह रिपोर्ट तैयार की।
पुलिस के मुताबिक, रनदीप पोखरिया ने एक और पांच मई को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मोहम्मद रिजवान के स्थानांतरण को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पर कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1)(ए) और 353(1)(सी) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि शिकायतों और प्रारंभिक जांच के आधार पर यह कार्रवाई की गई है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।


ऊधमसिंह नगर: जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बम्पर तबादले, देखें लिस्ट….
हल्द्वानी: युवती का पीछा कर जबरन शादी का दबाव, इनकार पर पत्थर से हमला, आरोपी पर केस दर्ज
उत्तराखंड: खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात
आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!