लालकुआं: दिनेशपुर से घर आ रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
लालकुआं। शुक्रवार शाम लालकुआं–रुद्रपुर मार्ग पर एक और दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई और सड़क पर चीख-पुकार मच गई।
मृतक की पहचान साजिद (26 वर्ष), पुत्र अबरार हुसैन, निवासी राजीव नगर बंगाली कॉलोनी लालकुआं के रूप में हुई है। वह दिनेशपुर से काम खत्म कर अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लालकुआं–रुद्रपुर मार्ग पर पहुंचा, पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साजिद ट्रक के टायरों के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पंतनगर थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, बाइक और मोबाइल से युवक की पहचान की गई।
हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पंतनगर क्षेत्राधिकारी डीआर वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज