लालकुआं की किशोरी के साथ हैवानियत; बहला-फुसलाकर घर ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी को 4 घंटे में दबोचा
पंतनगर/लालकुआं। पंतनगर क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी युवक को महज चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान ध्रुव राजपूत निवासी शिव कॉलोनी, जवाहर नगर पंतनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार लालकुआं निवासी एक महिला ने पंतनगर थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग बेटी और आरोपी युवक पहले से एक-दूसरे को जानते थे। आरोप है कि मंगलवार शाम ध्रुव राजपूत किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
घर लौटने के बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिवार ने तत्काल पुलिस से शिकायत की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि तहरीर मिलते ही आरोपी के खिलाफ पाक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने देर रात ही घेराबंदी कर आरोपी ध्रुव राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!