रुद्रपुर में लालकुआं विधानसभा का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-19 बालिका वर्ग में शानदार जीत के साथ पहला स्थान

ख़बर शेयर करें 👉

रुद्रपुर/लालकुआं। संसद स्तरीय अंडर-14 और अंडर-19 बालिका प्रतियोगिता में विधानसभा लालकुआं की खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। फाइनल मुकाबलों में लालकुआं की टीमों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को एकतरफा मुकाबलों में शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमाया।

अंडर-14 बालिका वर्ग के फाइनल मैच में विधानसभा लालकुआं की टीम ने विधानसभा रुद्रपुर को 6–0 गोल से करारी शिकस्त दी। इससे पहले लीग मुकाबलों में भी टीम ने अपने पूल में सभी मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया था। खिलाड़ियों के शानदार तालमेल और आक्रामक खेल ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया।

वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में भी लालकुआं विधानसभा की टीम ने अपना वर्चस्व कायम रखा। फाइनल मुकाबले में टीम ने विधानसभा काशीपुर को 4–0 गोल से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस वर्ग में भी लालकुआं की टीम लीग मैचों में अपराजेय रही और पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

इस ऐतिहासिक जीत पर हरीश पवार सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक श्री राजेंद्र पवार, कोच वीरेंद्र दानू (दानू एकेडमी), विद्यालय के समस्त अध्यापकों सहित समाजसेवी श्री लाखन सिंह मेहता, गोविंद मेहता, कमलेश बिष्ट, विनोद भट्ट, कुंदन सिंह नयाल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों को ढेरों शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad