हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की मौत, पति गंभीर घायल
हल्द्वानी। शहर में रफ्तार का कहर लगातार कहर बरपा रहा है। शुक्रवार को बरेली रोड स्थित एक्सिस बैंक के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब दंपत्ति स्कूटी से तीनपानी की ओर जा रहे थे।
मिली जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी स्कूटी पर सवार होकर हल्द्वानी से तीनपानी की ओर जा रहे थे कि तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे। महिला को गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, वहीं घायल व्यक्ति का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक और चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद