हल्द्वानी: बरेली रोड पर डंपर की चपेट में आई स्कूटी, शिक्षिका की मौत, एक महिला घायल
हल्द्वानी में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर एक शिक्षिका की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा शुक्रवार सुबह बरेली रोड पर मंडी के पास हुआ, जब स्कूटी सवार दो महिलाएं स्कूल के लिए निकली थीं।
जानकारी के मुताबिक, तीनपानी निवासी हेमा पंत (49), जो गौजाजाली स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं, रोजाना की तरह गुरुवार सुबह स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। उनके साथ स्कूटी चला रहीं पुष्पा मेहरा (निवासी गोल्डी विहार) भी सवार थीं। जब दोनों महिलाएं मंडी के पास पहुंचीं, तभी उनकी स्कूटी फिसल गई और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने हेमा पंत को कुचल दिया।
राहगीरों ने डंपर को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हेमा पंत को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें एक निजी अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई।
घटना में गंभीर रूप से घायल पुष्पा मेहरा का इलाज अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल मृतका के परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!