कुमाऊं के तीन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 29 और 30 जुलाई को सतर्क रहने की सलाह
हल्द्वानी। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के तीन जिलों नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर के लिए भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, 29 और 30 जुलाई को इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।
सोमवार को हल्द्वानी में सुबह से ही मौसम सुहावना बना रहा। आसमान में काले बादलों का डेरा रहा और दोपहर बाद रिमझिम बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने बारिश के मद्देनज़र लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और पहाड़ी क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। खासकर भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
नदी किनारे, नालों और पहाड़ी सड़कों पर सतर्कता जरूरी
बारिश के चलते जल स्तर में वृद्धि और सड़कों पर मलबा आने की आशंका जताई गई है। ऐसे में प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों को सतर्कता बरतने को कहा है। पर्यटकों को भी खराब मौसम में ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा से परहेज करने की सलाह दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना