बड़ी खबर: हल्द्वानी में फड़-ठेलों पर चला प्रशासन का डंडा, 20 जब्त, 13 चालान, 80 से ज्यादा का हुआ सत्यापन
हल्द्वानी में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने नैनीताल रोड और रेलवे बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान 20 अवैध फड़-ठेले जब्त किए गए, जबकि 13 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।
टीम ने 80 से अधिक फड़ विक्रेताओं का मौके पर सत्यापन भी किया, जिनमें कई बाहरी व्यक्तियों के पहचान पत्रों की गहन जांच की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की भी जांच की।
यह अभियान आमजन की सुविधा, सड़क की स्वच्छता और यातायात बाधा को दूर करने के उद्देश्य से चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने किया। उनके साथ सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट और खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा भी मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!