बड़ी खबर! मुख्यमंत्री धामी आज हल्द्वानी दौरे पर, उपराष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात, जमरानी बांध परियोजना का हवाई निरीक्षण भी प्रस्तावित…

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार 27 जून को नैनीताल जनपद के हल्द्वानी के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री आज सुबह 10:55 बजे देहरादून से रवाना होंगे और दोपहर 12:05 बजे हल्द्वानी स्थित आर्मी हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा

मुख्यमंत्री के आगमन के बाद वे यहां माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट करेंगे, जो तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। इस भेंट को राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।

इसके बाद मुख्यमंत्री धामी दोपहर 12:50 बजे आर्मी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। हवाई निरीक्षण के उपरांत वे सीधे देहरादून को प्रस्थान करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad