बड़ी खबर (हल्द्वानी): यहां शोरूम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे लोग

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर की ठंडी सड़क पर स्थित MiNi’S शोरूम में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धुआं और लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

फिलहाल आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन शोरूम को काफी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अगर दमकल समय पर नहीं पहुंचती तो आग आसपास की दुकानों में भी फैल सकती थी।
फिलहाल प्रशासन ने नुकसान के आकलन और आग के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं। घटना के बाद से ठंडी सड़क क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad