(बड़ी खबर) हल्द्वानी: तेज बारिश के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, कई इलाकों में नालों की सफाई शुरू, देखें वीडियो
हल्द्वानी। बुधवार को हुई तेज बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव और नालियों के अवरुद्ध होने की शिकायतों पर प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर उपजिलाधिकारी राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने शहर के प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।
देवखड़ी नाले (हाइडिल के पास) में कचरे की अधिकता को देखते हुए नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सफाई कार्य शुरू किया। कालूसिद्ध क्षेत्र में भी जेसीबी मशीन लगाकर नाले की सफाई कराई गई। वहीं, कालसिया नाले का जलस्तर सामान्य पाया गया। अधिकारियों ने लालडांट और हीरानगर क्षेत्र में भी जल निकासी की व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित विभागों को नालों की तत्काल सफाई के निर्देश दिए।
तीनपानी जंक्शन और रेलवे ओवरब्रिज क्षेत्र में जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए सिंचाई विभाग और एनएचएआई की टीमें बुलाई गईं। जेसीबी मशीन लगाकर कलवर्ट और नालियों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अमित बंसल, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, नायब तहसीलदार दयाल चंद्र मिश्रा, लोक निर्माण विभाग के जेई सहित नगर निगम और राजस्व विभाग की टीमें मौजूद रहीं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद